भारत सरकार और LIC मिलकर महिलाओं के लिए कई योजनाएँ चलाती रहती हैं ताकि महिलाएँ आत्मनिर्भर बन सकें। हाल ही में LIC ने अपनी एक नई योजना लॉन्च की है जिसका नाम है LIC Bima Sakhi Yojana। इस योजना का सबसे बड़ा फायदा यह है कि महिलाओं को हर महीने 7000 रुपये तक की आमदनी मिल सकती है और साथ ही उन्हें नौकरी जैसा स्थायी करियर भी मिलेगा। आइए जानते हैं इस योजना के बारे में पूरी जानकारी।
LIC Bima Sakhi Yojana क्या है?
यह योजना खासतौर पर ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों की महिलाओं के लिए शुरू की गई है। इसमें महिलाएँ 3 साल तक ट्रेिनिंग लेती हैं और इस दौरान उन्हें स्टाइपेंड के तौर पर हर महीने पैसे मिलते हैं। पहले साल महिलाओं को 7000 रुपये, दूसरे साल 6000 रुपये और तीसरे साल 5000 रुपये तक की मदद दी जाती है।
कौन कर सकता है आवेदन?
अगर कोई महिला 10वीं पास है और उसकी उम्र 18 से 70 साल के बीच है तो वह इस योजना का हिस्सा बन सकती है। इसके अलावा महिलाओं को सिर्फ बेसिक डॉक्यूमेंट्स जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक डिटेल्स की जरूरत होगी।
क्या मिलेगा फायदा?
इस योजना में शामिल महिलाएँ न सिर्फ हर महीने पैसा पाएंगी बल्कि उन्हें LIC का एजेंट बनने का भी मौका मिलेगा। इतना ही नहीं, अगर कोई महिला ग्रेजुएट है तो उसे आगे चलकर LIC में Development Officer बनने का भी मौका मिल सकता है। यानी ये योजना महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक दोनों रूप से मज़बूत बनाने का काम करेगी।
कैसे करें आवेदन?
इस योजना का आवेदन करना बेहद आसान है। महिलाएँ LIC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “Bima Sakhi” लिंक पर क्लिक करें और अपना नाम, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि और बाकी जरूरी जानकारी भरकर रजिस्टर कर सकती हैं।
कब मिलेगा फायदा और कितनी होगी आमदनी?
रजिस्ट्रेशन के बाद महिलाओं को तुरंत ट्रेिनिंग शुरू कराई जाएगी और उसी समय से उन्हें स्टाइपेंड मिलना भी शुरू हो जाएगा। अगर कोई महिला तीन साल तक लगातार एक्टिव रहती है तो उसे कुल मिलाकर करीब 2 लाख रुपये तक की आमदनी हो सकती है।